सरकार मानसून सत्र को दो हफ्ते आगे ले गई

आपको बता दें कि आम तौर पर मानसून सत्र जुलाई के तीसरे हफ्ते में बुलाया जाता है। जबकि इस दफा इसे दूसरे हफ्ते में कर एक हफ्ते ज्यादा समय तक चलाने की बात थी। मगर हुआ इसका उल्टा । सरकार ने तारीख प्रस्तावित समय से दो हफ्ते आगे खिसका दी। हालांकि, एक हफ्ते ज्यादा सदन चलाने के अपने वादे को सरकार ने कायम रखा।
संसद सत्र के आयोजन में विलंब के बारे में पूछने पर संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि पहले भी कई बार सत्र का आयोजन अगस्त में किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार चाहती है कि लोकपाल मसले पर सरकार उभर कर सामने आ जाए और सभी विपक्षी दलों का रवैया भी सामने हो। वर्ना सिविल सोसाइटी से टकराव के बाद इस मुद्दे पर विपक्ष से सरकार सदन में सिर-फुटौव्वल नहीं चाहती।












Click it and Unblock the Notifications