ममता की छांव में ही रहेगा रेल मंत्रालय

Mamata Banerjee hopeful to retain rail ministry
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की नई मुखिया और कभी रेल मंत्रालय के लिए केंद्र सरकार को सांसत में डालने वाली ममता बनर्जी ने अपना रेल प्रेम फिर जग जाहिर किया है। उनकी इच्छा है कि रेल मंत्रालय तृणमूल के ही कोटे में रहे। ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल के पास एक कैबिनेट मंत्री का पद है। हालांकि तृणमूल पर कोई दबाव नहीं है। पर पार्टी के पास ही रेल मंत्रालय रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में मंत्री कौन बनेगा, यह प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है।

कांग्रेस ने रेल मंत्रालय को कैबिनेट स्तर के मंत्री के पास रखने का दांव खेला है, लेकिन अंतिम फैसला ममता को ही करना है। सूत्रों का कहना है कि ममता इन तर्कों से कतई मानने वाली नहीं है। कैबिनेट मंत्री वाली शर्त पर तृणमूल ने कहा है कि माधव राव सिंधिया पहले भी रेल मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+