गुवाहाटी: अतिक्रमण्ा विरोध पर लाठीचार्ज, 2 के मरने की आशंका

गुवाहाटी में जब अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद विरोध बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जिससे विरोध कर रहे लोगों में से कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में से 2 की मौत होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि गुवाहाटी में फैले अतिक्रमण को हटाने का नगर निगम ने पहले से ही नोटिस भेज दिया था। बुधवार को इसके तहत कार्रवाई की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला भी बोल दिया। लाठीचार्ज के बाद वहां स्थिति तनावपूण्र बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications