दिल्‍ली: मोबाइल ने कराया मौत से सामना

Delhi: Hightension current Shocked youth, mobile converts into ash
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में छत पर मोबाइल फोन से बात कर रहा एक युवक अचानक हाईटेंशन तार के चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर मोबाइल विशेषज्ञ हैरत में है।

पुलिस के मुताबिक, मटियाला गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ठेकेदार कैलाश के साथ पेंटिंग का काम करता है। रविवार को वह अर्जुन पार्क सोम बाजार में एक मकान में पेंटिंग करने के लिए आया था। सुबह दस बजे वह छत पर फोन से बात कर रहा था। छत पर से हाईटेंशन तार गुजर रहा था।

बात करते समय ही उसके फोन में करंट आ गया जिससे फोन जलकर राख हो गया। जबकि आरिफ बुरी तरह से झुलस गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और विशेषज्ञ को फोन में करंट आने की बात कुछ अटपटी लगी। लेकिन पीडि़त ने खुद ही पुलिस को फोन में करंट आने की बात बताई है। पुलिस ने उसे 64 फीसदी झुलसी अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+