दिल्ली: सस्ते फ्लैट दिलाने के नाम ठगी

मधु ने गोल मार्केट में आफिस बनाया हुआ था। पिछले वर्ष अखबारों में विज्ञापन देकर कहा गया था कि इंदिरापुरम, गुड़गांव, गन्नौर व सोनीपत में कई आकर्षण अपार्टमेंट बनाए जाने हैं। दिल्ली-एनसीआर के सैकड़ों लोग इसके आफिस पहुंचे और प्रोजेक्ट पसंद आने पर फ्लैटों की बुकिंग करा दी थी।
बताया जाता है कि प्रोजेक्ट वाले जगहों पर टाउन प्लानर से मधु को जमीन ही नहीं मिली। बुकिंग कराने वाले लोग मासिक किस्त भी भरते रहे। जब लोगों को समय पर फ्लैट नहीं मिले तब उन्होंने प्रोजेक्ट वाले जगहों पर बनाए गए आफिसों पर जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए मधु आफिस बंद कर गायब हो गई।
मधु की भाभी गीता सिंह भी इस कंपनी में डायरेक्टर थी। इस मामले में सबसे पहले कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया। कुछ मामले सीधे आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज कराए गए। दिल्ली की एक अदालत ने पिछले वर्ष मधु व गीता को भगौड़ा घोषित कर दिया था। मधु को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए 14 दिनों के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड की अवधि खत्म होने पर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर 4 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मधु का पति इस कंपनी को चलाता था। उसकी मृत्यु हो जाने के बाद मधु ने सारा कामकाज संभाल लिया और परिवार की महिलाओं को कंपनी का अधिकारी बना दिया। पुलिस ने कंपनी के 16 बैंक खाते सील कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications