भारत के साथ सैन्य साझेदारी बढ़ाना चाहता है चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लियो ने भारतीय प्रतिनिधि मंडल के चीन दौरे के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सैन्य समझौता भारत और चीन के संबंधों का मुख्य आधार है। ऐसे में हम चाहेंगे कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाया जाए।
भारतीय सेना के उत्तरी कमांड का 8 दलों का प्रतिनिधि मंडल मेजर जनरल गुरमीत सिंह के नेतृत्व में 19 जून को चीन पहुंची थी। यहां यह टीम 1 हफ्ता तक रुकेगी। टीम जिनजियांग और शांघाई के साथ-साथ मिलिट्री कैंप में जाकर वहां के अधिकारियों से बैठक भी करेंगे।
इससे पहले चीन ने पिछली यात्रा पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल को वीजा देने से मना कर दिया था। उस समय उत्तरी कमांड के जनरल बीएस जायसवाल का चीन जाने का कार्यक्रम था। अब सैन्य साझेदारी फिर से शुरू की जा रही है जब दोनों देशों ने विवादों को सुलझाया लिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications