बानकी मून दोबारा चुने गए यूएनओ के अध्यक्ष

कोरियाई मूल के बानकी मून को लगातार दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष बनाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ के ज्यादातर सदस्यों में सहमति थी। इसके लिए किसी नए उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं की गई थी। बानकी मून 2004 से लेकर 2006 तक दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
बानकी मून कोरिया की फॉरेन सर्विसेज के एग्जाम देने के बाद सबसे पहले भारत में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार किया था। उनके पास उस समय अमेरिका में काम करने का भी मौका था। बानकी मून 2007 में संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष बनने वाले पहले दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications