3 जुलाई को होगी लोकपाल बिल पर सर्वदलीय बैठक

अब इन ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए सरकार सभी दलों को बैठक के लिए बुलाएगी। इसमें सरकार सभी दलों के साथ लोकपाल बिल पर चर्चा करेगी। इसमें सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच लोकपाल बिल को लेकर आने वाले मतभेदों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल बिल के दायरे में रखने या न रखने को लेकर चर्चा सबसे अहम होगी।
भ्रष्टाचार मामले पर घिरी सरकार जल्द ही सभी दलों से लोकपाल बिल पर उनकी राय जान लेना चाहती है। कुछ राजनैतिक दल पहले ही लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे के पक्ष में झुकती हुई नजर आ रही है। सरकार की सहयोगी पार्टी डीएमके ने अन्ना पक्ष का साथ देने का फैसला किया है।
अब यह समय ही बताएगा कि सर्वदलीय बैठक में लोकपाल बिल पर कोई फैसला हो पाता है या नहीं। या फिर ये बैठक भी सरकार और सिविल सोसाइटी के बीच चली 9 दौर की बातचीत की तरह फेल तो नहीं हो जाएगी। फिलहाल सरकार ने 3 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए सभी छोटे-बड़े दलों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications