जौनपुर में सालों ने की जीजा की हत्या

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा इलाके में रहने वाले संतोष यादव (42) को उसके चचेरे सालों ने मार डाला। संतोष मूलरूप से आजमगढ़ का निवासी थी तथा सरायख्वाजा के बहाउद्दीन गावं में अपनी पत्नी भुलनी के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार माता पिता के मरने के बाद भुलनी गांव में अपने पति के साथ रहने लगी। भुलनी के चचेरे भाई चाहते थे कि भुलनी अपने पति के गांव चली जाए ताकि वे अपने चाचा की जमीन पर कब्जा जमा लें लेकिन भुलनी व उसका पति संतोष ऐसा नहीं चाहते थे।
इसी कारण दोनों परिवारों में रंजिश थी। जमीन विवाद के चलते सालों ने अपनी जीजा पर हमला कर दिया। लाठियां लेकर जीजा के घर पहुंचे चचेरे सालों ने जीजा को जमकर पीटा। बीच बचाव कर रही भुलनी भी घायल हो गयी। भुलनी को घायल करने के बाद सालों ने जीजा को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जीजा की हत्या करने के बाद साले मौके से फरारहो गए। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने भुलनी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि सालों की तलाश शुरू कर दी।
;











Click it and Unblock the Notifications