कनीमोझी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसी द्रमुक सांसद और कलैगनर टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार की जमानत याचिका पर आज उनकी दलीलों को सुनेगी। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी के नेतृत्व वाली पीठ करेगी।सिंघवी प्रारंभ से ही 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर निगाह बनाए हुए हैं। वे करोड़ों रुपये के इस घोटाले में प्रभावशाली लोगों की भूमिका के बारे में सरकार से कई बार सवाल कर चुके हैं।
द्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कनीमोझी के लिए जमानत की यह आखिरी उम्मीद है। वह करीब एक महीने से तिहाड़ जेल में हैं। कोनीमोझी और शरद कुमार पर सीबीआई ने कलैगनर टीवी में 200 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन करने का आरोप लगाया है। स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद बलवा की डीबी रियलिटी से यह रकम प्राप्त करने वाले कलैगनर टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कोनीमोझी और कुमार की 20-20 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों को गत 20 मई को गिरफ्तार किया गया था ।
;












Click it and Unblock the Notifications