दिल्ली: सड़क पर रखे कूलर में करेंट बच्चे की मौत

सोनू बी-243, में रहता था। परिवार में पिता नीरज कुमार, मां रानी, दो भाई करण (13) और अमन (11) हैं। सोनू पास के एक पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार रात को सोनू बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। इस बीच पवन कौशिक के मकान नंबर बी-704/23 के बाहर रखे कूलर से सोनू को करंट लग गया।
सोनू के बेहोश होते ही परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के मामा ने आरोप लगाया कि गली में रखे कूलर में करंट आने की बात कई बार लोगों ने पवन को बताई थी। लेकिन उसने हमेशा अपनी पुलिसिया अकड़ से लोगों को चुप कर दिया। स्थानीय लोगों ने पवन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे ही सोनू की मौत का जिम्मेदार बताया।
पुलिस की लापरवाही से शनिवार सोनू के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। शनिवार को दोपहर मामले के आईओ कागजी कार्रवाई में जुटे रहे। शनिवार होने से आधे दिन बाद जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर चले गए। परिजनों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस अधिकारी ने देरी की। सोनू के मामा सुनील ने आरोप लगाया कि जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि शनिवार 12 बजे तक ही पोस्टमार्टम हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications