दिल्‍ली: फोन पर अश्‍लील बातें करने वाले को लोगों ने जमकर धुना

Delhi: People beaten man for vulgarity
नई दिल्ली । मीटर लगाने के नाम पर फोन कर एक महिला से आपत्ति जनक बातें करने वाले बीएसईएस के कनिष्ठ अभियंता (जेई) की परिजनों ने घर बुलाकर जमकर धुनाई की। जेई के खिलाफ नजफगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से जेई घर छोड़ कर भाग गया है।

एक 27 साल की महिला ने अपने नए घर में मीटर लगवाने के लिए नजफगढ़ स्थित बीएसईएस के दफ्तर जाकर बिजली मीटर के लिए आवेदन किया था। उसके आवेदन पर जेई जगदीश सांगवान ने मीटर लगाने के एवज में पैसे मांगे। महिला ने कहा कि उसका नया घर बना है, इसलिए ज्यादा रुपये नहीं दे पाएगी, तो जेई ने उससे पार्टी मांगी।

महिला ने पार्टी देने की बात मान ली, तो जेई ने कहा कि वह खाने पीने वाली पार्टी नहीं चाहता। वह कुछ और चाहता है। इस घटना के बाद से जेई ने महिला के फोन पर अश्लील बातें करना शुरू कर दी। कुछ दिनों तक महिला चुप रही, लेकिन बृहस्पतिवार को जेई ने महिला को फोन कर बताया कि वह उसके घर पर आ रहा है। महिला ने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने महिला से दोबारा फोन करवाकर जेई की अश्लील बातों को रिकार्ड कर लिया। जेई को महिला ने अपने घर पर बुलाया। दोपहर करीब दो बजे जेई महिला के घर जा पहुंचा, जहां पहले से महिला के परिजन मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर जेई की जमकर पिटाई की। मौका पाकर जेई फरार हो गया। घटना के बारे में परिजनों ने नजफगढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+