लश्कर ने दी झांसी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ कमाण्डेंट अरोमा ङ्क्षसह के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें स्टेशन एवं सैन्य क्षेत्र को उड़ाने की धमकी दी गयी है। उन्होंने बताया कि धमकी के बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के सुरक्षा बलों को सतर्ककर दिया गया है। ट्रेनों में चेकिंग तेज कर दी गयी तथा यात्रियों से अपील की जा रही है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखायी दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को जानकारी दें।
मालूम हो कि इससे पूर्व भी आतंकी संगठनों ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन समेत मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर व मरेठ के स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे ए.के. जैन का कहना है कि लश्कर को जो पत्र रेलवे प्रशासन को प्राप्त हुआ है उसमें बीस जून को स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। पत्र में भोपाल, गुजरात, महाराष्ट्र व कुछ और स्टेशनों के साथ बस अड्डों पर ही हमला करने की बात कही गयी। उन्होंनें कहा कि आतंकवादी संगठन के नाम पर ऐसे पत्र अक्सर आते हैं। फिलहाल झांसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications