राडिया को कहीं कोई ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा।

दिल्‍ली। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के खुलासे के बाद विवादों में आईं कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया को ब्लैकमेलिंग का डर सता रहा है। सूत्रों ने बताया कि वे बुधवार को इसी बाबत सीबीआई के निदेशक ए.पी. सिंह से मुलाकात की और अपनी बातें रखीं। हालांकि इस मुलाकात को एक सामान्य मुलाकात बताया जा रहा है पर खबर है कि नीरा को कोई अधिवक्ता ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में नीरा से सीबीआई कई दफे पूछताछ कर चुकी हैं। जांच एजेंसी अगले कुछ हफ्तों में दूसरा पूरक आरोप पत्र भी दाखिल करने वाली है। इसी के मद्देनजर नीरा राडिया बुधवार को सीबीआई निदेशक से मुलाकात की। सीबीआई मुख्यालय में राडिया और एपी सिंह की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। सूत्रों ने बताया कि राडिया ने इस मुलाकात के दौरान एक पत्र सिंह को सौंपी। सीबीआई निदेशक के नाम लिखे इस पत्र में एक वकील ने जांच एजेंसी के समक्ष राडिया की कलई खोलने का दावा किया है, लेकिन, सवाल उठता है कि यदि राडिया को कोई धमका रहा है तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की?

सीबीआई ने हालांकि इस पत्र और मुलाकात के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सीबीआई निदेशक ने कहा, राडिया इस केस की एक गवाह हैं और जांच एजेंसी के किसी भी अधिकारी से मिल सकती हैं। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के 125 गवाहों में राडिया 44वीं गवाह हैं। आपको बता दें कि वैष्णवी कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस की मालकिन नीरा राडिया नामी उद्योगपतियों, नौकरशाहों और पत्रकारों से फोन पर हुई अपनी बातचीत के लीक हुए टेपों को लेकर पिछले दिनों सुर्खियों में रही थीं।

उधर, नीरा राडिया प्रकरण में गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भी सफाई दी औऱ कहा कि नीरा के टेप में उनका नाम नहीं है। टेपों में जिस राजा का नाम लिया जा रहा है वह रिलांयस का कर्मचारी रामचंद्रन राजा है। न कि पूर्व दूर संचार मंत्री ए. राजा।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+