बम धमाकों से दहल उठा पाकिस्तान, 34 की मौत 90 घायल

धमाका खैबर सुपर मार्केट के इलाके में हुआ जहां दुकानों, फ्रुट जूस के ढाबे और एक होटल के अलावा रिहायशी मकान भी हैं।पहले धमाके ने वहां तमाशबीनों और इमरजेंसी सर्विस वाले वहां एकत्र हो गए, जिसके बाद दूसरा अधिक ताकतवर धमाका किया गया। इसके आत्मघाती धमाका होने के संकेत हैं। सूत्रों और अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 34 लोग धमाके में मारे गए हैं जबकि 90 से अधिक घायल हैं। मारे गए लोगों में अंग्रेजी अखबारों के लिए काम करने वाले दो पत्रकार भी हैं।
बम हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन हमले के पीछे तालिबान का हाथ होने का संदेह है। मालूम हो कि पाकिस्तानी तालिबान ने अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। अधिकारियों की मानें तो पहला धमाका होटल के बाथरूम में लगाए गए टाइम बम के जरिए किया गया जबकि मोटर साइकल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने दूसरे धमाके में अपने को होटल के निकट उड़ा लिया।
;











Click it and Unblock the Notifications