कांग्रेस की नीतियों का होगा खुलासा, सोनिया-राहुल की वेबसाइट हैक

मालूम हो कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोगों से आम राय लेने व सीधे संपर्क बनाए रखने के लिये इन वेबसाइट का प्रयोग किया जाता था। पार्टी की क्षेत्र के लिए योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में इस वेबसाइट पर समस्त जानकारियां थीं। वेबसाइट हैक होने का अंदेशा इसे संचालित करने वाले अधिकारियों को 8 अप्रैल को उस समय हुआ जब वेबसाइटस संचालन में बाधा आने लगी। जांच के बाद पता चला की दोनों वेबसाइटस हैक हो चुकी हैं।
इसके बाद मामले की रपट पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीर व गोपनीय मानते हुए कार्रवाई शुरू की है। इस बारे में कोर्ट में एफआईआर भी बंद लिफाफे में पेश की गई। फिलहाल पुलिस जांच में अब तक इतना ही खुलासा हो पाया है कि से वेबसाइटस डोमेन से हैक की गई हैं। अब पुलिस हैकर्स का पता लगाने के लिए एथिकल हैकरों की मदद ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications