राष्ट्रपति भवन में घुस रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Police arrested a youth who is trying to enter into Rashtrapati Bhavan.
नई दिल्ली। दूसरे के नाम पर राष्ट्रपति भवन में घुस रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवक गेट से प्रवेश कर रिसेप्शन तक पहुंच भी गया था लेकिन वहां दबोच लिया गया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए युवक अनीस की मंशा पता लगाने प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में इन दिनों मरम्मत का मामूली काम चल रहा है। इसके लिए आठ लोगों को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मी प्रसाद राष्ट्रपति भवन में काम पर नहीं गया था। राष्ट्रपति भवन के गेट से प्रवेश करते हुए अनीस ने खुद को लक्ष्मी प्रसाद बताया। रिसेप्शन पर जांच में पुलिसकर्मियों को उस पर शक हुआ।

पुलिसकर्मियों ने जब उससे पूछा तो पहली बार तो उसने खुद को लक्ष्मी प्रसाद बताया लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने असली नाम बता दिया। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे चाणक्यपुरी पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ये पता करने का प्रयास कर रही है कि ये राष्ट्रपति भवन काम करने जा रहा था या फिर उसकी मंशा कुछ और थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+