बेअक्ल है बाबा रामदेव, दिग्विजय को पागलखाने भेजो : अन्ना हजारे
बहुत जिद्दी हैं बाबा रामदेव
जिसके चलते उनका अनशन आज सरकार और देश के लिए एक मु्द्दा बनकर रह गया है। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखने की दरकार है। उनके लिए मैं यही कह सकता हूं कि वो बेअक्ल हैं, उन्हें अभी समाज के बारे में बहुत कुछ सीखना है।
दिग्विजय सिंह को इलाज की जरूरत है
जबकि बाबा रामदेव के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बारे में अन्ना नें कहा कि उन्हें तो पागलखाने भेज देना चाहिए। उनके जैसा वरिष्ठ व्यक्ति को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती है। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
देश की हालत से परेशान अन्ना हजारे
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने 8 जून को बाबा रामदेव के अनशन पर चले पुलिसिया डंडे के खिलाफ राजघाट पर अनशन किया था। अन्ना का कहना था कि प्रशासन ने शासन के कहने पर जो भी किया वो बेहद गलत और लोकतंत्र को शर्मनाक करने वाला था।













Click it and Unblock the Notifications