महाराष्‍ट्र में नाले में मिले 9 बच्चियों के भ्रूण

mahrashtra map
मुम्‍बई। पूरे भारत में लिंग जांच करना अपराध है। इस पर पाबंदी भी लगाई गई है। इसके बावजूद आए दिन लिंग जांच की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्‍ट्र के बीड़ जिले में सामने आया है। यहां एक नाले में 9 बच्चियों के भ्रूण पाए गए।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला तब सामने आया था जब यह खबर एक न्‍यूज चैनल आईवीएन लोकमत पर दिखाई गई। जिस बीड़ जिले में यह घटना हुई है वहां लड़के-ल‍ड़कियां के अनुपात में सबसे ज्‍यादा अंतर है। यहां का लिंग अनुपात 801 लड़किया 1000 लड़कों पर है। राज्‍य में यह अनुपात 883 लड़कियां 1000 लड़कों का है।

2011 में आए आंकड़ों के मुताबिक बीड़ में महिला अनुपात सबसे कम है। पुलिस का कहना था कि इलाके से केवल दो लडकियों के भ्रूण मिले हैं जबकि स्‍थानीय लोगों ने यह संख्‍या 9 बताई थी। पुलिस ने इसके लिए जिम्‍मेदार लोगों की खोज शुरू कर दी है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+