धोखा खाने के बाद भारत राणा के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगा
नई दिल्ली। अमेरिका के द्वारा भारत को छले जाने के बाद सोया भारत अब जाग चुका है। इसलिए अब वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा। अमेरिका के ज्यूरी मेंबर के द्वारा मुंबई आतंकी हमले में मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ अब भारत खुद चार्जशीट तैयार करेगा। राणा के फैसले से पूरा भारत निराश है उसे अमेरिका से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
निराश है भारत...अमेरिका ने छल किया
भारत के गृहमंत्रालय ने शिकागो की अदालत के फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि जो भी हुआ काफी निराशाजनक है। इससे हम काफी व्यथित हुए हैं। देश की इनवेस्टीगेशन एजेंसी शिकागो फैसले के इंतजार कर रही थी। एजेंसी अब खुद 26/11 केस में हेडली और राणा पर चार्जशीट दायर करने पर फैसला लेगी।
;राणा को सजा जरूर मिलेगी
हालांकि इस से पहले खबर आयी थी कि भारत राणा पर हुए फैसले से परेशान नहीं है क्योंकि वो किसी और देश की जांच पर भरोसा नहीं करती है। और राणा-हेडली के बारे में भारत की जांच जारी है। गौरतलब है कि शिकागो की अदालत ने सबूतों के अभाव में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को मुंबई हमले के मामले में बरी कर दिया गया है। उसका कहना है कि सबूत पर्याप्त नहीं थे जो उसे मुंबई हमले में दोषी साबित करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications