जेपीसी के सामने पेश होंगे 1998 के बाद के पूर्व दूरसंचार मंत्री

सूत्रों ने बताया कि समिति ने कुल 85 लोगों की सूची बनाई है। इस सूची में 1998 के बाद के दूरसंचार मंत्रियों मसलन दयानिधि मारन, अरुण शौरी आदि, संचार सचिवों और इससे जुड़े सभी अफसर शामिल हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को संयुक्त संसदीय समिति के सामने सीबीआई के निदेशक एपी. सिंह पेश हुए। समिति को जांच का सिलसिलेवार ब्योरा देते समय उन्होंने कुछ मंत्रियों और अफसरों के नामों का भी खुलासा किया है। इस पर कुछ सदस्यों की आपत्ति के बाद उन्होंने नाम के बजाय समय-समय पर की गई अनियमितताओं का ब्योरा पेश किया।
ब्यूरो में 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। आपको बता दें कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कैग ने एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था जिसे करीब करीब सरकार के सभी मंत्री अस्वीकार कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications