राष्ट्रपति ने नकारा लोकायुक्त की सिफारिश

Pratibha Patil
नई दिल्‍ली। दिल्ली सरकार के लिए निश्चय ही यह राहत देने वाली खबर है कि उसके एक बड़े नेता और लोक निर्माण विभाग मंत्री राजकुमार चौहान के बारे में लोकायुक्त की सिफारिश को राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने खारिज कर दिया है। चौहान पर करवंचन के एक मामले में एक प्रमुख रिजार्ट को बचाने में संलिप्तता का आरोप होने के कारण लोकायुक्त ने उन्हें बर्खास्त करने की
सिफारिश की थी।

आपको बता दें कि लोकायुक्त न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने चौहान को गंभीर प्रकृति के कदाचार का दोषी ठहराते हुए फरवरी में राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति सरीन की यह सिफारिश उस मामले के सिलसिले में थी जिसके अनुसार, पिछले साल फरवरी में दक्षिण दिल्ली के तिवोली गार्डन रिजॉर्ट में सर्वे करने वाले कर अधिकारियों के एक दल को चौहान ने कथित तौर पर प्रभावित किया था।

वहीं खबर है कि तिवोली गार्डन मामले में दिल्ली सरकार के तत्कालीन राजस्व मंत्री राजकुमार चौहान को मंत्री पद से हटाने की दिल्ली के लोकायुक्त की सिफारिश को राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने के मामले में लोकायुक्त मनमोहन सरीन केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखने जा रहे हैं। पत्र के जरिए लोकायुक्त सरीन गृह मंत्रालय से सिफारिश खारिज किए जाने का कारण पूछेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+