चेन्‍नई और बैंगलुरू एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट

बैंगलुरू। आज सुबह चेन्‍नई अंतराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ा देने की मिली धमकी ने पूरे सुरक्षा व्‍यवस्‍था को हिला कर रख दिया है। इस धमकी के बाद देश के सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खासकर बैंगलुरु और चेन्‍नई हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं।

आपकों बताते चलें कि आज सुबह बैंगलुरु हवाई अड्डे पर उस समय हड़कम्‍प मच गया जब यहां से चेन्‍नई जाने वाली जहाज को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। धमकी एयरपोर्ट अथॉरिटी को फोन के माध्‍यम से दी गई थी।

धमकी भरे फोन के बाद जहाज को फौरन खाली करा दिया गया और गहन छानबीन की गई। बम निरोधक दस्‍ता और सीआईएसएफ के आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गये। सूत्रों की मानें तो बैंगलुरु से उड़ने वाले हर एक जहाज की गहन चेंकिग की जा रही है और पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी संदिग्‍ध चीज की बरामदगी नहीं की गई है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+