दिल्ली: किरायेदार ने की मकान-मालिक की हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पड़ोसियों ने गांधी नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी एसके सत्तार के घर पर दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज़ नहीं आयी। दरवाजे खुले हुए थे। पड़ोसी अंदर गया तो देखा सत्तार का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताकि शुक्रवार मध्य रात्रि इस घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस का कहना है कि यह हत्या लूट-पाट के मकसद से की गई है। सत्तार के हाथ पैर बंधे हुए पाये गये। पुलिस ने पाया कि किरायेदार भी मकान में नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि वह कल रात तक घर में मौजूद था। उसी के चलते किरायेदार पर शक गहरा गया है।
इस घटना की गहराई में जायें तो ऐसा यह पहला मामला नहीं है। पिछले छह महीने में तीन ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications