इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

क्लीनिक में होम्योपैथी के डॉक्टर भास्कर आर्य ने युवती को एक दवाई दी जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। लड़की का आरोप है कि बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में एम-टेक की छात्रा है।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये फर्जी डॉक्टर हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति अपनी डॉक्टरी के प्रमाणपत्र पुलिस को देने में नाकाम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications