राहुल भट्ट को आईएसआई एजेंट बनाना चाहता था हेडली

David Headley wanted to make Rahul Bhatt an ISI Agent
मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हैडली की फिल्‍मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल भट् से दोस्‍ती थी, यह बात तो पक्‍की हो गई है, लेकिन दोनो के बीच दोस्‍ती कितनी गहरी थी, यह बहुत बड़ा सवाल है। हेडली अमेरिकी कोर्ट के सामने एक-एक कर पर्दे उठा रहा है। हेडली ने कहा कि वो राहुल भट्ट को भारत में आईएसआई का एजेंट बनाना चाहता था। उसके लिए उसने भट्ट को पाकिस्‍तान के इलाकों में ले जाना चाहता था, जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। उसका मकसद राहुल को अगवा करने या मारने का नहीं था, क्‍योंकि वो राहुल को काफी हद तक मानने लगा था।

कोर्ट के सामने हेडली ने कहा कि मुंबई हमले से ठीक पहले राहुल भट्ट को फोन पर हिदायत दी थी कि वो दक्षिणी मुंबई नहीं जाये।

राहुल भट्ट का मुंबई हमले में हाथ था या नहीं, यह तो बाद की बात है, लेकिन अगर हेडली ने उसे बचकर रहने की हिदायत दी थी, तो आखिर उसने क्‍या कहा था। अगर हेडली पाकिस्‍तान में था तो उसने राहुल भट्ट से कैसे संपर्क किया। फोन पर या ई-मेल पर। ये सारे सवाल जांच एजेंसियों के लिए बड़े प्रश्‍नचिह्न बनकर खड़े हैं। हेडली ने बताया कि वो राहुल भट्ट के साथ हमले के बाद भी ई-मेल पर संपर्क में रहा।

राहुल भट्ट फिलहाल हेडली के बयान पर कुछ भी बोलने के लिए आगे नहीं आये हैं। हां उनके पिता महेश भट्ट ने जरूर कहा है कि हेडली राहुल से मिलने के लिए एक अमेरिकी व्‍यापारी बनकर आया था। किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि वो आतंकवादी है। राहुल और हेडली के बीच इस्‍लामाबाद के मैरियॉट होटल में धमाके के बारे में भी बात हुई थी, तब हेडली ने खुद कहा था कि पाकिस्‍तान में क्‍या हो रहा है, पाकिस्‍तान मुंबई में भी ऐसा कर सकता है। महेश भट्ट ने कहा कि राहुल और हेडली के बीच जो भी बातें हुई वो सभी अब पाकिस्‍तान और भारत की पुलिस को पता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+