येड्डी-रेड्डी के इशारे पर नाचती है भाजपा: कांग्रेस
आज देश यह जानना चाहता है कि भ्रष्टाचार बुरी तरह घर कर चुका है। इस बात में कोई कल्पना की गुंजाइश नहीं रह जाती कि भाजपा के शीर्ष नेताओं की जेबें बेल्लारी से भरी जाती हैं। भाजपा में एक माननीय प्रधानमंत्री इन वेटिंग थे। वो 2004 से वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं। 2014 तक यह लिस्ट और लंबी हो जायेगी। जाहिर है भाजपा अगले कई चुनावों तक वो वेटिंग में रहेंगे।
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि बेल्लारी के रेड्डी ब्रदर्स की पोलिटिकल मेकिंग में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। उसमें मेरा कोई हाथ नहीं था जो भी तय हुआ वो अरुण जेटली और बीएस येदियुरप्पा के बीच हुआ।
उधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि रेड्डी ब्रदर्स को मंत्री बनाने का फैसला उनका खुद का था। वहीं अरुण जेटली से जब मीडिया ने पूछा तो वो बिना बोले निकल गये। सोनिया गांधी के खिलाफ बेल्लारी से चुनाव लड़ते वक्त रेड्डी बंधुओं ने सुषमा स्वराज की काफी मदद की थी। बाद में उन दोनों को मंत्री तक बना दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications