'म्लाडिच की गिरफ़्तारी ऐतिहासिक'

'म्लाडिच की गिरफ़्तारी ऐतिहासिक'
सर्बिया के राष्ट्रपति बोरिस टाडिच ने कहा है कि बोस्निया युद्ध के दौरान जनसंहार के आरोप में हुई सैन्य कमांडर रात्को म्लाडिच की गिरफ़्तारी ने सर्बिया के इतिहास के एक अध्याय को समाप्त कर दिया है.

;

बुधवार को पंद्रह साल से गिरफ़्तारी से बचते फिर रहे एक सर्बियाई सैन्य कमांडर रात्को म्लाडिच को उत्तरी सर्बिया के एक गाँव से गिरफ़्तार किया गया था. रात्को म्लाडिच इस गाँव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर पहचान बदल कर रह रहे थे. गिरफ़्तारी के चंद घंटों बाद ही रात्को म्लाडिच को सर्बिया की एक अदालत में पेश किया गया. रात्को म्लाडिच के वकीलों के मुताबिक़ अदालत में सुनवाई उनके खराब स्वास्थ्य के चलते स्थगित करनी पड़ी और अब सुनवाई शुक्रवार को होगी.

;

इस बीच सर्बिया के राष्ट्रपति बोरिस टाडिच ने ये भी कहा है कि रात्को म्लाडिच कि गिरफ़्तारी के बाद सर्बिया के लिए यूरोपीय संघ में सदस्यता के दरवाज़े खुल जाएंगे. इससे पहले रात्को म्लाडिच की गिरफ़्तारी की घोषणा करते हुए सर्बिया के राष्ट्रपति बोरिस टाडिच ने कहा था कि अब रात्को म्लाडिच को अंतरराष्ट्रीय युद्धापराध ट्राइब्यूनल में प्रत्यार्पित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

;

पूर्व सैन्य कमांडर रात्को म्लाडिच पर 1995 में बास्निया के युद्ध के दौरान स्रेबरेनिका में हुए जनसंहार समेत कई अपराधों के लिए दोषी पाया गया था. म्लाडिच की गिरफ़्तारी पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. जनरल म्लाडिच पर स्रेबरेनिका में कम से कम 7,500 पुरुषों और लड़कों की हत्या में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है.

;

इससे पहले वर्ष 2008 में राडोवान कराडज़िच को बोस्निया युद्ध में अपराधों के लिए गिरफ़्तार किया गया था. कराडज़िक के बाद ये सबसे अहम गिरफ़्तारी मानी जा रही है. इस बीच रात्को म्लाडिचकि गिरफ़्तारी पर दुनिया के शीर्ष नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

;

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रात्को म्लाडिच की गिरफ़्तारी का स्वागत करते हुए सर्बिया के राष्ट्रपति की सराहना की है. जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने म्लाडिच की गिरफ़्तारी को बड़ा कदम बताते हुए कहा है कि इससे दुनिया के दूसरे तानाशाहों को सबक लेना चाहिए.

;

उधर नेटो ने म्लाडिच की गिरफ़्तारी को न्याय दिलवाने की उम्मीद क़रार दिया है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री लियाम फ़ॉक्स ने कहा है कि ये सर्बियाई लोगों के लिए इतिहास के एक दुखद अध्याय को बंद करने का अवसर है. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक क़ानूनी जानकार ने कहा है कि म्लाडिच को पकड़ने में पंद्रह साल लग गए लेकिन अब पीड़ितों के परिजनों को ये उम्मीद तो है कि इंसाफ़ होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+