लव मैरेज करने की मिली इतनी बड़ी सजा

Woman dies mysteriously in Uttar Pradesh
लखनऊ। राजेश व रूकमणी के अन्तरजातीय विवाह करने के बाद पहले तो परिजनों ने दोनों को घर से बाहर कर दिया। पुलिस से मदद की गुहार के बाद भी पुलिस ने दोनों को कोई संरक्षण नहीं दिया। आखिरकार बुधवार को दोनों संदिग्ध अवस्था में खेत में बेहोश पड़े मिले। दोनों को चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रूकमणी की मौत हो गयी जबकि राजेश की हालत गंभीर है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र मलकौली गांव में रहने वाले राजेश व रूकमणी ने प्रेम विवाह किया। अलग-जातियों का होने के कारण दोनों के परिवार वालों ने उन्हें खूब प्रताणित किया। दोनों ने पुलिस से मदद मांगी परन्तु पुलिस ने उनकी मदद की बजाय कानून का पाठ सिखा दिया।

कुछ समय बाद दोनों घर से भाग गए रिश्तेदारों ने उन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। बुधवार को दोनों गांव के समीप रहस्यमय परिस्थितियों में बेहोश पाये गये। गांव वालों द्वारा मामले की सूचना देने पर पुलिस ने उन्हें सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। चिकित्सालय में रुकमणी की मौत हो गयी जबकि राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ओर गांव वाले जहां इस घटना को हत्या का प्रयास बता रहे हैं वहीं पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी इसे आत्म हत्या बताने का प्रयास कर रहे हैं।

उपजिलाधिकारी सलेमपुर अजय कान्त सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में टालमटोल का रवैया अपनाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ समय पूर्व युगल पर शांतिभंग की आशंका में पकड़कर अदालत में प्रस्तुत किया था। अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी। श्री सिंह का कहना है कि अदालत ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस को युगल को गांव तक पहुंचाने को कहा था लेकिन पुलिस उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चली आयी। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी कि प्रेमी युगल ने खुद जहर खाया है या उन्हें किसी के द्वारा जहर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+