जंतर-मंतर धरने में तेवतियां को खोजेगी यूपी पुलिस

Uttar Pradesh police
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की नजरों में अपराधी बन चुके किसान नेता मानवीर सिंह तेवतिया द्वारा 28 मई को जन्तर मन्तर पर धरना दिए जाने की बात ने सरकार की नींद उड़ा दी है। तेवतिया ने घोषणा की है कि वह दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना देकर भट्टा पारसौल में हुए अत्याचारों को विरोध करेगा।

तेवतिया के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो इस 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिर तार कर लिया जाएगा।

सरकार किसान नेता तेवतिया को ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल गांव में गत 7 मई को पुलिस और किसानों में हुए खूनी संघर्ष का मु य आरोपी मानती है। सरकार के अनुसार तेवतिया के उकसाने पर ही यह संघर्ष हुआ उसी ने किसानों को हिसंक संघर्ष के लिए भड़काया।

घटना के बाद से ही तेवतिया फरार है और पुलिस उसे खोज रही है। राज्य सरकार ने तेवतिया पर पचास हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। मालूम हो कि उस संघर्ष में दो पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 50 से अधिक लोग घयल हो गये थे।

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल का कहना है कि पुलिस को पता चला है कि 28 मई को भट्टा पारसौल मामले को लेकर जन्तर-मन्तर पर धरना आयोजित किया गया है। सूचना है कि तेवतिया व उसके कुछ साथी धरने में शामिल होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि तेवतिया व उसके साथ जहां भी दिखायी देंगे उन्हें गिर तार कर लिया जायेगा। भले ही सरकार इस प्रकार की बातें कर रही है, लेकिन दिल्ली में न तो बसपा की सरकार और ही यूपी पुलिस ने पहले से दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी है कि उनका कोई अपराधी दिल्ली में है। ऐसे में दिल्ली की सीमा के भीतर से तेवतिया को इतनी आसानी से गिर तार कर ले आना आसान न होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+