मथुरा में प्रदूषण के कारण मरी सैकड़ों मछलियां

Ganga river
मथुरा। तमाम प्रयासों के बाद भी गंगा को प्रदूषण मुक्त नहीं किया जा पा रहा है। गंगा में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का नतीजा यह है कि मछलियों की जान पर बन आयी है। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा स्थित मानसी गंगा में प्रदूषण बढऩे के कारण पिछले तीन दिनों से बड़ी सं या में मछलियों की मौत हो गयी। प्रशासन को यह जानकारी मिलने पर अधिकारी इस बड़ी घटना को छिपाने में जुट गए।

गंगा जैसे पवित्र स्थान पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। वह पवित्र मानसी गंगा में स्नान करके उसका दुग्ध से पूजन करते हैं और घाट पर बने गिरिराज मुकुट मुखारबिन्दु मन्दिर में भी दुग्धाभिषेक किया जाता है।

यही कारण है कि गंगा में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। फिलहाल प्रशासन को जब यह पता चला कि गंगा में मछलियां मर रही है तो अधिकारियों के होश उड़ गए। प्रदूषण को कम करने का प्रयास तेजी से शुरू हो गया है। मानसी गंगा के इस प्रदूषण को जिला प्रशासन ने ग भीरता से लेते हुए जल निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया है कि यदि नदी में मरी पड़ी ये मछलियां चौबीस घंटे में नहीं निकाली गईं तो उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।

इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थानीय इकाई से एक सप्ताह तक नदी के पानीका नमूना लेने और यह पता को करने को कहा है कि मछलियां क्यों मरीं। साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारी इस बात में जुट गए हैं कि किसी प्रकार यह हकीकत बाहर न जा सके कि मछलियों की मौत प्रदूषण से हुई क्योंकि यदि इस बात का प्रचार हुआ तो उनकी जवाबदेही तय की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+