यूपी की सीपीएमटी परीक्षा में धरे गए 9 मुन्ना भाई

Nine fake examinees held in various centers during the CPMT exam on Wednesday
लखनऊ। बिहार में शिक्षा का स्तर इतना बेहतर है कि अब नकल करवाने तथा दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए भी बिहार के छात्रों को बुलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा सीपीएमटी में 9 छात्र पकड़े गए जो दूसरे छात्रों के स्थान पर पकड़े गए। पकड़े गए छात्रों में से अधिकांश बिहार से संबंध रखते हैं। एसटीएफ द्वारा मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब उन छात्रों की तलाश कर रही है जिन्होंने दूसरे छात्रों को परीक्षा देने के लिए बुलाया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त प्री मेडिकल टेस्ट में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिर तार होने वालों में कानपुर के डीडीयू सनातन धरम विद्यालय में दुर्गेश मिश्र पुलिस के हत्थे चढ़ा। सुल्तानपुर का रहने वाले दुर्गेश अमरेन्द्र कुमार के स्थान पर परीक्षा देता पकड़ा गया।

केन्द्र व्यवस्थापक की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्हें कुछ शक हुआ जब दुर्गेश से पूछतांछ की गयी तो हकीकत सामने आयी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दूसरा लड़का था घनश्याम प्रसाद उर्फ अनूप कुमार जो गाजीपुर के लक्ष्मी इन्टर कालेज में परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया वह आनन्द कुमार के नाम से परीक्षा दे रहा था। इसी प्रकार झांसी से एक छात्र शिव कुमार को भी हिरासत में लिया गया जो एक छात्र की मदद करता पकड़ा गया।

गोरखपुर में विनय कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे अजीत कुमार को भी एसटीएफ ने धर लिया। संजीव कुमार भारती के नाम से परीक्षा दे रहा है युवक विनोद कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसी प्रकार अजय कुमार भी पकड़ा गया जो अमर चन्द के नाम से परीक्षा दे रहा था। किशोर कु दाल, दीपक कुमार व अनिल कुमार यादव भी दूसरे छात्रों के नाम पर परीक्षा देते धरे गए।

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने बताया कि दूसरे परीक्षाॢथयों के स्थान पर परीक्षा दे रहे छह लोग गोरखपुर में दो झांसी में और एक को कानपुर से गिर तार किया गया। श्री बृजलाल ने बताया कि पुलिस उन परीक्षार्थियों की तलाश कर रही है जिन्होंने गिर तार लोगों को अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए बैठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+