लखनऊ: टेंपो चालक की हत्या कर शव खेत में फेंका

राजधानी के बंथरा के ताराखेड़ा गांव निवासी किसान महेश का बेटा लक्ष्मण (16) टैंपो लेकर गांव आया लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। जब लक्ष्मण घर नहीं पहुंचा तो पिता महेश ने बेटे की तलाश शुरू कर दी। बेटे की तलाश करते हुए महेश व परिजनों ने खेतों में भी तलाश करनी शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनकी नजर एक खेत में गयी जहां कुछ पड़ा हुआ दिखा लोगों ने जब पास जाकर देखा तो पता चला कि वह लक्ष्मण की लाश थी।
गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची ने जब जांच पड़ताल की तो उन्होंने पाया कि लक्ष्मण के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मण के पिता महेश ने गांव में रहने वाले कालीदीन और उसके दो बेटों उमेश और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।
पुलिस ने कालीदीन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के घरवालों का आरोप है कि उन लोगों का कालीदीन से पहले से ही विवाद चल रहा था इसी कारण उसने लक्ष्मण की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पुलिस को कालीदीन के बेटों की भी तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications