हमने ऐसे तो पचासों हेडली देखें हैं: बाल ठाकरे

मालूम हो कि मुम्बई हमले 26/11 के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल डेविड कोलमैन हेडली ने मंगलवार को कई सनसनीखेज खुलाये किए। मगर इन सब के बावजूद उसने एक खुलासा ऐसा किया जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। हेडली ने बताया कि शिव सेना मुख्यालय भी आतंकियों के निशाने पर था। उसने बताया कि शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे और उद्घव ठाकरे की हत्या करने की साजिश भी तैयार कर ली गई थी और मुंबई स्थित शिवसेना मुख्यालय की रेकी भी कर चुका था।
सिर्फ इतना हीं नहीं शिकागो के कोर्ट में हेडली ने बताया कि उसके निशाने पर थे सिदि्धविनाय और दिल्ली स्थित डिफेंस अकादमी भी था। आईबीएन 7 न्यूज चैलन के हावले से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव सेना कार्यकर्ता राजाराम रेगे ने बुधवार को कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी, डेविड कोलमैन हेडली से 2008 में दो बार मिला था और उसके साथ कुछ ई-मेल का आदान-प्रदान हुआ था और उसने अधिकारियों से कोई भी जानकारी नहीं छुपाई है।
रेगे (40) ने महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के वेंगुर्ला से फोन पर बातचीत में हेडली के साथ सिर्फ दो मुलाकातों और दो ईमेल के अलावा किसी भी तरह का सम्बंध होने से स्पष्ट इंकार किया। रेगे ने कहा, "मुझे हेडली के इरादों के बारे में जरा भी अंदाजा नहीं था। वह तमाम अन्य विदेशी नागरिकों की तरह था जो दादर में शिव सेना कार्यालय विभिन्न कारणों से आते रहते थे।"रेगे ने इस बात से भी इंकार किया कि वह हेडली के साथ अपनी मुलाकातों को जानबूझकर छुपाए हुए था।












Click it and Unblock the Notifications