दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नम्बर 7 के बाहर बम बलास्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर 7 के बाहर पार्किंग में आज दोपहर एक बजे धमाके से कोर्ट परिसर में कोहराम मच गया। मौके पर दमकल की गाड़िया और पुलिस पहुंच गई व पूरे इलाके को घेर लिया गया। वहीं, गृहमंत्रालय ने कहा है कि वो इस मामले की जांच करेगा। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये धमाका कार के रेडिएटर में हुआ है सूत्रों के मुताबिक सवा एक बजे धमाका हुआ। विस्फोटक एक बैग में रखा था। बैग पॉलिथीन फोर्ड फिगो गाड़ी नम्बर DL 4 CAF 7935 के बोनट के नीचे रखा गया था।
पार्किंग कोर्ट कर्मचारियों और वकीलों के लिए बनाई गई है। जिस तरह से धमाका हुआ है उससे लगता है कि पूरी साजिश के साथ विस्फोटक प्लांट किया गया था। लंच के समय में ये धमाका हुआ है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक बैटरी अपने कब्जे में लिया है। धमाके के बाद फोर्ड फिगो गाड़ी का शीशा टूट गया है। बोनट भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications