बाबरी कांड पर कभी माफी नहीं मागूंगा: कल्याण सिंह

कल्याण ने कहा कि उन्होंने न तो पूर्व में कभी माफी मांगी है और न ही कभी भविष्य में मांगेगे। उन्होंने कहा कि विवादित ढांचे को तो गिरना ही था और उसे कारसेवकों ने गिरा दिया। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व आडवाणी ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने पर पर अफसोस जताया था लेकिन श्री सिंह ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर दिया।
श्री सिंह का कहना है कि अयोध्या की 70 एकड़ जमीन राम मंदिर निर्माण के लिये दी जानी चाहिये। उनका कहना है कि यदि इस कार्य में केन्द्र सरकार पहल करे तो शायद बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम का जन्म स्थान है और वहां किसी मस्जिद के लिये कोई जगह नहीं है। अयोध्या की विवादित जमीन के मालिकाना हक पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के गत 30 सित बर को जो फैसला सुनाया था उस पर कल्याण सिंह ने असहमति जताते हुए कहा कि वह मालिकाना हक का नहीं बल्कि जमीन के विभाजन का फैसला था।
उनका कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले को गलत बताकर सही कदम उठाया है। भाजपा में फिर से शामिल होने के मुद्दे पर उनका कहना है कि यह गुजरे जमाने की बात है अब ऐसी कोई संभावना नहीं है। श्री सिंह ने भाजपा को एक डूबती हुई नाव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता उनके साथ आये थे ताकि वे उनकी पार्टी में शामिल हो सके लेकिन श्री सिंह ने उन्हें मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जन क्रांति पार्टी विधानसभा का आगामी चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जनशक्ति पार्टी चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।












Click it and Unblock the Notifications