आईआईटी-जेईई 2011 में आंध्र प्रदेश के पृथ्‍वी तेजा ने किया टॉप

Andhra Pradesh students top in IIT-JEE 2011, Prithvi Teja secured Rank 1
नई दिल्‍ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली आईआईटी जेईई परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये गये। इस साल आंध्र प्रदेश के छात्रों का बोलबाला रहा। आंध्र प्रदेश के पृथ्‍वी तेजा शीर्ष पर रहे, जबकि अन्‍य छह छात्र टॉप 10 में हैं।

देश के इस प्रतिष्ठित इम्‍तहान में शीर्ष 100 में से 40 छात्र आंध्र प्रदेश के ही हैं। दूसरे स्‍थान पर वाई नितिन, तीसरे पर सीमांथ रेड्डी, चौथे पर साईकिरन, छठे स्‍थान पर कुणाल, आठवें स्‍थान पर भार्गव रेड्डी और नवें स्‍थान पर वरुण रहे।

इस साल कट ऑफ अंक भी काफी ज्‍यादा रहे। सामान्‍य वर्ग के लिए 300 में 229, ओबीसी के लिए 207, अनुसूचित जाति के लिए 119 और अनुसूचित जनजाति और विकलांगों के लिए 115 अंक रहे। उत्‍तीर्ण छात्रों की ऑनलाइन काउंसिलिंग आज से ही शुरू हो चुकी है, जो 17 जून तक चलेगी। विकलांग अभ्‍यर्थियों का चिकित्‍सीय परीक्षण एवं काउंसिलिंग 8 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+