चार दिन पूर्व ही मिल चुकी थी आज दिल्‍ली को दहलाने की धमकी

Blast near Delhi high court, no casualties reported
दिल्‍ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को एक आतंकी संगठन द्वारा भेजे गए धमकी भरे पत्र ने दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पत्र में 25 मई को दिल्ली के महत्वपूर्ण ठिकानों और अन्य राज्यों में बम धमाके की धमकी दी गई थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके के बाद एजेंसियों ने पत्र को और गंभीरता से लेकर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे देश में हाईअलर्ट कर दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि चार दिन पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इंचार्ज को डाक के माध्यम से पत्र मिला था जिसमें लश्कर-ए-तोएबा नाम के किसी अज्ञात संगठन ने यह लिखा था कि वो ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला लेने के लिए भारत में बम धमाके करेगा। पत्र में 25 मई की शाम 5 बजे का समय दिया गया था और नई दिल्ली स्टेशन, चिड़ियाघर, लाल किला, एयरपोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी थी। यह जानकारी आईबीएन 7 न्‍यूज चैनल के हवाले से मिली है।

इस पत्र में कानपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, नागपुर, गाजियाबाद, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी हमले की बात लिखी है। यह पत्र दिल्ली पुलिस के पास आ चुका है। पत्र में करीम अंसारी नाम लिखा है जो अपने आपको जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तोफा का कमांडर बता रहा है। पत्र के मद्देनजर RPF और दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। रेलवे प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वॉयड के साथ-साथ गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों के सामान की जांच डॉग स्क्वॉयड और स्कैनर द्वारा की जा रही है। पुलिस ने हाई अलर्ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+