दिल्ली: गडकरी के पायलट के पास मिला जिंदा कारतूस, गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी को दिल्ली से नागपुर जाना था। पायलट कनेडियन मूल का है। वो एयरो एयर चार्टर कंपनी में काम करता था। उसके पास से .762 एमएम का कारतूस बरामद किया गया। ये कारतूस उसके बैग से मिला। जब पायलट की तलाशी घरेलू टर्मिनल पर लिया गया तो साआईएसएफ के अधिकारियों ने कारतूस बरामद किया।
पूछताछ पर पायलट ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसके बैग में कारतूस किसने रखे। पूछताछ के बाद पायलट को द्वारका कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 20 हजार रुपये के मुचलके पर पायलट को रिहा करने के आदेश दिए। हालांकि ताजा घटना से आईजीआई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिये हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications