छत्‍तीसगढ़: नक्‍सली हमले में एएसपी समेत 10 पुलीसकर्मी शहीद

Nine policemen killed in Naxal attack in Chhattisgarh
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने सोमवार को एक बार फिर जमकर कहर बरपाया। उड़ीसा के सीमा से सटे जंगल में घात लगाये बैठे नक्‍सलियों ने पुलिस टीम को अपना शिकार बनाया और उनपर हमला बोल दिया। इस हमले में दस पुलिसकर्मी शहीद हो गये। शहीद होने वालों में एक एएसपी भी शामिल हैं। हालांकि मौकाए वारदात से कुछ पुलिसकर्मी लापता हैं जिसकी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है नक्‍सलियों ने उन्‍हें बंधक बना लिया है।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन टीम के किसी भी सदस्य से अधिकारियों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे इस आशंका को बल मिल रहा है कि कहीं हमले में वह भी मौत के शिकार तो नहीं हो गए। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अमामोरा के जंगल में नक्‍सलियों की ए‍क टुकड़ी छ़पी हुई है। सूचना पाकर एएसपी राजेश पवार के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया कि टीम अभी जंगल में नक्‍सलियों के गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी कि अचानक नक्‍सलियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिसकर्मीयों का शव बरामद नहीं किया जा सका है। एडीजीपी राम निवास ने बताया कि टीम से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन न तो उनसे बात हो पा रही है और न ही उनके बारे में कोई सूचना मिल सकी है। उन्‍होंने बताया कि इस बात की भी आशंका हो सकती है कि उनकी मौत हो गई हो या फिर नक्‍सलियों ने उन्‍हें बंधक बना लिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+