उत्तर प्रदेश: रालोद में शामिल हुए दलित नेता

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कुछ अन्य दलों को छोड़कर आए नेताओं ने रालोद का साथ देने का वादा किया था। रविवार को हुए नये गठजोड़ की जानकारी देते हुए रालोद अध्यक्ष बाबा हरदेव ने बताया कि बागड़ी समाज के संरक्षक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित नेता सुबोध ललित पार्टी में शामिल हो गए हैं।
रालोद अध्यक्ष के अनुसार श्री ललित के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी की ताकत में कुछ इजाफा हुआ तथा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। उधर जय नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर अयोध्या सरन तिवारी रालोद में शामिल हा गय। ललित और श्री तिवारी ने चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होनें कहा कि इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications