सड़क दुर्घटना में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत

सुबह करीब साढे छह बजे जैसे ही कार बाराबंकी के मालिनपुर गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे वीरेन्द्र नाथ सिंह की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के वक्त कार में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत ठीक बतायी जारी है। पुलिस ने वीरेन्द्र का शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक वीरेन्द्र नाथ कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर थे।












Click it and Unblock the Notifications