तमिलनाड़ के पर्यावरण मंत्री की सड़क हादसे में मौत

N. Mariyam Pichai, Tamil Nadu's minister for Environment and Pollution Control and Minorities Welfare, died in a road accident near Tiruchirapalli on Monday morning, officials said.
चेन्‍नई। तमिलनाडु के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा एआईडीएमके के वरिष्‍ठ नेता एन मरियम पिचाई की सोमवार सुबह तिरूचि के निकट एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 60 वर्ष के थे और उन्‍हें पहली बार ही राज्‍यमंत्री बनाया गया था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु की नवनिर्वाचित जयललिता सरकार में पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे एन मरियम पिचाई एक समारोह में शिरकत करने चेन्नई जा रहे थे।

राज्य की 14वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में आज दोपहर में इस समारोह का आयोजन किया जाना था। सूत्रों के बताया कि पेराम्बदुर जिले में तिरूचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरियम पिचाई की कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही मंत्री की कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्‍सा ट्रक के अंदर घुस गया और मरियम पिचाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ है।

घटना के समय राज्य के खेल मंत्री एनआर शिवपथी भी चेन्नई जा रहे थे। हालांकि, उनकी गाड़ी मरियम पिचाई की कार के पीछे-पीछे चल रही थी। उल्‍लेखनीय है कि मरियम पिचाई लंबे समय तक एआईएडीएमके के तिरूचि जिले के सचिव रहे थे। वो अपने पीछे एक बेटी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। मरियम पिचाई एक फिल्म वितरक थे और उनका अपना थिएटर भी है। 1988 में निकाय चुनाव के जरिए उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2006 में उन्होंने डीएमके के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो जीत दर्ज नहीं करा पाए थे। 2011 में जयललिता ने उन्हें दोबारा नेहरू के खिलाफ मैदान में उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+