मुकेश अंबानी की आलोचना करने के बाद बैकफुट पर आए रतन टाटा

Remarks on Mukesh Ambani out of context: Ratan Tata
मुंबई। ऐसा लगता है मुकेश अंबानी और उनके आलीशान घर 'एंटीला' पर तीखी टिप्पणी करने के बाद रतन टाटा सुरक्षित मोड में आ जाना चाहते हैं। टाटा के प्रवक्ता ने अपनी सफाई में कहा है, 'मुकेश अंबानी या उनके घऱ पर की गई टाटा की टिप्पणी को मीडिया ने गलत तरीके से लिया। उन्होंने कहा मुकेश अंबानी और ब्रिटेन के मैनेजरों के बारे में की गई टाटा की टिप्पणी तथात्मक रुप से सही नहीं है। टाटा ने अपनी टिप्पणी भारतीय समाज में बढ़ती विषमता के बारे में की थी ना कि मुकेश अंबानी के बारे में और उनकी इस टिप्पणी को भारतीय मीडिया ने सनसनीखेज बनाकर गलत तरीके से पेश किया।'

गौरतलब है कि टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने ब्रिटेन के अखबार 'द टाइम्स' से एक साक्षात्कार के दौरान दक्षिणी मुंबई में बने मुकेश अंबानी के आलीशान किले जैसे घर 'एंटीला' पर छींटाकशी करते हुए कहा था कि 27 मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों (यानी मुकेश अंबानी) को अपने आस-पास रहने वाले लोगों की जिंदगी में कुछ बदलाव लाना चाहिए और संवेदनशील होना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं सोचते तो ये और भी दुखद है क्योंकि भारत के ऐसे अमीर लोगों को अपनी संपति से गरीब लोगों की समस्याओं को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए।

टाटा ने कोरस और जगुआर लैंड रोवर के ब्रिटेन मे अपने कर्मचारियों के काम करने के तरीके को भी नापसंद करते हुए कहा था, 'ब्रिटेन के मैनेजमेंट के लोग भारतीय अधिकारियों की तरह ज्यादा काम करने के लिए तैयार नहीं रहते।' उन्होंने कहा, 'ये वर्क कल्चर का फर्क है। कोरस और रोवर में कोई भी कर्मचारी कंपनी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहता। अगर मीटिंग हो तो 5 बजे के बाद कोई भी कर्मचारी मीटिंग में शामिल नहीं होता क्योंकि ये उनके घर जाने का समय होता है।'

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+