Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसानों के शोषण के लिए सरकार जिम्‍मेदार

Kalraj Mishra targets Mayawati over Bundelkhand
लखनऊ। अभी ग्रेटर नोएडा में किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला थमा भी नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी ने बुन्देलखण्ड के किसानों की समस्याओं को हवा दे दी। किसानों की समस्याओं के लिए भाजपा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। भाजपा उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों के शोषण के लिए राज्य सरकार जि मेदार है।

श्री मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में किसानों की हालत बदहाल है। इसके लिए जितनी दोषी प्रदेश सरकार है उतनी ही केन्द्र सरकार भी लापरवाह है। चित्रकूट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की आर्थिक स्थिति खराब है, यहां छोटी जाति के किसान ज्यादा हैं। खेतीहर मजदूर भी ज्यादा हैं तथा क्षेत्र में खनिज स पदा मौजूद है।

उन्होंने कहा कि यदि बुन्देलखण्ड में किसानों को सुविधा दे दी जाए तो वह पूरे राज्य को खनिज स पदा दे सकते हंै लेकिन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी बसपा के ढोंग से पीडि़त किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं जल संकट के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल एवं सिंचाई के पानी की कमी के कारण क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है और किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। श्री मिश्र ने कहा कि चाहे प्रदेश सरकार हो या केन्द्र सरकार, दोनों ही किसानों को कोरा आश्वासन देकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+