उत्तर प्रदेश: चुनावी रंजिश में किसानों की हत्या

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानान्तर्गत निधवापुर गांव निवासी जगन्नाथ (50) व बाबू (40) सरकारी ट्यूबवेल पर सोने के लिए गये थे। रात के वक्त ही कोई दोनों को गोली मार गया। सवेरे जब गांव वाले उधर से गुजरे तो देखा की दोनों किसानों की लाशें चारपायी पर पड़ी हैं। किसानों की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गांव वालों से पूछतांछ में पता चला कि किसानों की हत्या की वजह चुनावी रंजिश हो सकती है। गांव वालों ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजिश के चलते दोनों किसानों की हत्या की गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के जगमोहन उर्फ मुन्ना सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications