चार सालों में सरकार ने जनहित के कार्य नहीं किए : भाजपा

टप्पल और भट्टा-पारसौल में किसानों पर पुलिस ने गोली चलायी तो सरकार को जनहित का विचार नहीं आया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में एक भी जनहित का काम नहीं किया। गरीबों को राशन कार्ड, किसानों को खाद व पानी नहीं मिल रहा, छात्रों को पढऩे का मौका, गरीब मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रहे। बावजूद इसके सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश में सुशासन है।
भाजपा ने कहा कि मरे हुए लोगों को सरकारी आवास आवंटित कर लाखों का खेल किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड में किसान भुखमरी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी परेशान और बेहाल है तथा बसपा सरकार कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दे तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications