नशे के लिए पैसे ना देने पर मां की हत्या की

यह लोमहर्षक घटना उपमंडल डबवाली के गांव मलिकपुरा की है। मृतक महिला की पहचान दान कौर पत्नी मसा सिंह के रूप में की गई है। जबकि उसका बेटा बोड़ सिंह गांव में चौकीदार के तौर पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के दौरान प्रयोग किये गये तेजधार हथियार को बरामद कर लिया है। हत्या की सूचना मिलते ही डबवाली के डीएसपी बाबू राम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस को दिये ब्यान में मलिका पूरा के निवासी लीला राम ने बताया कि उसका चचेरा भाई बोड़ सिंह जो कि गांव में चौकीदार के पद पर तैनात है और नशे का आदि है। नशे को लेकर वह अक्सर में घर में लड़ाई झगड़ा करता है। कल शाम उसकी चाची दान कौर को पैंशन मिली थी।
बोड़ सिंह की पत्नी सिमरकौर दो दिन पहले अपनी बीमार माँ का पता लेने के लिए अपने मायके भीटीवाला गांव गई हुई थी। उन्होंने बताया कि कल शाम बोड़ सिंह नशे से चूरा था और नशे की लत पूरी करने के लिए वह अपनी माँ से पेंशन में मिले रुपये की मांग करने लगा जो कि पूरी न होने पर उससे झगड़ा करने पर उतारू हो गया। उनके झगड़े को देख कर वे अपने भाई के घर चले गये।
उन्होंने बताया कि सुबह उन्होंने आ कर देखा कि उनकी चाची दान कौर एक कोने पर मृत पड़ी थी और घर में पड़ी काटन स्टीक को आग लगा कर बोड़ सिंह खुद को जलाने का प्रयास कर रहा था।
उन्होंने तुरंत आग को बुझा बोड़ सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके पैर और शरीर का कुछ अन्य भाग झुलस चुका था। ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे उसके वारिसों को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications