युवक कार में रखी 3 लाख रूपए की नकदी लेकर फुर्र

जानकारी मुताबिक गांव सुचान निवासी किसान देवीलाल आज दोपहर अपनी आल्टो कार एचआर 24जी 7989 में सवार होकर एसबीआई की कृषि विकास शाखा से रूपए निकलवाने आया था।
किसान देवीलाल ने बताया कि उसने तीन लाख रूपए निकलवाकर बैग में रूपए रखकर कार की पिछली सीट पर रख दिए व स्वयं निकट खोखे पर चाय पीने लग गया तथा बाद में बैंक के अंदर चला गया, इसी दौरान किसी ने उसे आल्टो कार का शीशा टूटने की सूचना दी।
जिस पर उसने बाहर जाकर देखा तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था तथा नकदी से भरा थैला गायब था। उसने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लसर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ईंट से कार के पिछले दरवाजे की खिड़की का शीशा तोड़ा व नकदी निकालकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर शहर थाना के सहायक उपनिरीक्षक हंसराज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे व तलाश शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications