लखनऊ: पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, दो की मौत
लखनऊ।
पुरनिया गांव स्थित पेंट के एक गोदाम में गुरुवार की देर शाम आग लग गई। आग लगते ही गुबार उठा और देखते ही देखते ही लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से बचने के लिए वहां काम कर रहे दो युवक खिड़की की तरफ भागे और बुरी तरह झुलस गए। दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पैकिंग करते समय मोमबत्ती गिरने से गोदाम में आग लगी थी। घटना के बाद से गोदाम मालिक फरार है। अलीगंज थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार गुडम्बा स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी दीपक मिश्रा की बिन्नी पेंट के नाम से पेंट की दुकान है। दुकान के पीछे गली में जयदेवी के पुराने मकान में उन्होंने गोदाम बना रखा है। गोदाम में तारपीन के तेल का ड्रम, स्पि्रट, पेंट के डिब्बे व अन्य सामान रखा था। आसपास के लोगों का कहना है कि काकोरी स्थित बेगरिया गांव निवासी छोटू, रिंकू यादव, कौशल व परखू वहां मोमबत्ती से प्लास्टर ऑफ पेरिस की पैकिंग कर रहे थे। उसी समय मोमबत्ती पालीथिन पर गिर गई और उसमें आग लग गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गोदाम
के दरवाजे के पास ही ज्वलनशील पदार्थ के डिब्बे रखे थे लिहाजा उसमें भी आग लग गई। कौशल व परखू वहां से भाग निकले लेकिन छोटू व रिंकू दरवाजे से निकलने के बजाए जान बचाने के लिए खिड़की की तरफ भागे और फंस गए। दोनों खिड़की के पास खड़े होकर मदद के लिए पुकारने लगे। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटों ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा।











Click it and Unblock the Notifications